सरगुजा

सडक़ किनारे भूमाफिया कर रहे अवैध कब्जा
22-Oct-2023 9:50 PM
 सडक़ किनारे भूमाफिया कर रहे अवैध कब्जा

ट्रैक्टर व जेसीबी लगाकर गिराई जा रही है मिट्टी

लखनपुर, 22 अक्टूबर। वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुमगराकला के मोहनपुरपारा में भूमाफियाओं के द्वारा लगातार रोड के किनारे अतिक्रमण कर रहे हैं, कई लोगों के मना करने पर भी ग्राम गुमगराकला पंचायत क्षेत्र में भूमि पर बेखौफ होकर भू-माफिया द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण किया जा रहा है।

इस संबंध में रेंजर मैरी लिली लकड़ा ने बताया कि जमीन का जांच होकर वन विभाग में जाएगा,जमीन सीमांकन में जांच होकर फारेस्ट में आवेदन आएगी, उसके बाद जमीन का दस्तावेज देखकर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गुमगराकला के मोहनपुरपारा क्षेत्र में वन विभाग की भूमि मौजूद है। उक्त भूमि पर गांव के भू-माफिया की लगातार नजर लगी हुई है। जमीन की कीमत लाखों में होने के कारण भू-माफिया द्वारा फारेस्ट भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर पक्का निर्माण कार्य कर रहे हंै, वहीं रोड के किनारे कई जगह ट्रैक्टर व जेसीबी के सहारे मिट्टी गिराया जा रहा है। उसके बाद उक्त कब्जाशुदा भूमि को लोगों को मंहगे दाम पर बेचते जा रहे हंै।

आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने से अतिक्रमण करने वाले लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हंै,  कार्रवाई नहीं होने के कारण भू-माफिया द्वारा दुबारा उक्त भूमि पर कब्जा कर रहे हंै। गुमगराकला गांव में तो वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने की भू-माफिया पर जैसे होड़ सी लग गई है।


अन्य पोस्ट