सरगुजा

16 लाख की ब्राउन शुगर व नशीली इंजेक्शन संग 2 गिरफ्तार
20-Oct-2023 8:47 PM
16 लाख की ब्राउन शुगर व नशीली इंजेक्शन संग 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 अक्टूबर।
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 2 शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली द्वारा आरोपियों के कब्जे से 65 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 193 नग अवैध नशीली इंजेक्शन बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत 16 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक एवं महिला बंगाली चौक में काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक एवं महिला की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया।  

युवक द्वारा अपना नाम राजकिशोर गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी अम्बिकापुर का होना बताया।  महिला से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम साधना कसेर उम्र 32 वर्ष निवासी सूरजपुर हाल मुकाम अम्बिकापुर का होना बताई। 

युवक एवं महिला की तलाशी लेने पर 34 पुडिय़ा कुल 65 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं 193 नग नशीला इंजेक्शन कुल किमती लगभग 16 लाख रुपये का बरामद किया गया। आरोपियों से घटना के संबंध मे अग्रिम पूछताछ किये जाने पर उक्त मादक पदार्थ बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया गया।

आरोपी युवक पूर्व मे भी अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। युवक आदतन आराधिक किस्म का है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट