सरगुजा

धौरपुर राज परिवार से गुंजन सिंहदेव ने किया भाजपा प्रवेश
18-Oct-2023 8:55 PM
धौरपुर राज परिवार से गुंजन सिंहदेव ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 18 अक्टूबर।
विस चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं भाजपा सरगुजा चुनाव प्रभारी आशा लकड़ा के मुख्य आतिथ्य, लुण्ड्रा विधानसभा भाजपा चुनाव प्रभारी जे बी कुविद के आतिथ्य एवं भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

बैठक में सरगुजा जिला के धौरपुर राज परिवार से गुंजन सिंहदेव, पत्नी रोहितेश्वर सिंहदेव ने भाजपा में प्रवेश किया, डॉ. आशा लकड़ा ने फूल माला पहनकर भाजपा परिवार में शामिल पर उनका स्वागत किया।

 डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि जब हम लोकसभा चुनाव में सरगुजा संसदीय सीट को भारी बहुमत से जीत सकते हैं तो जिले के तीनों विधानसभा सीट को क्यों नहीं जीत सकते, हम सरगुजा के तीनों सीट जीतेंगे।

जे बी कुविद ने कहा कि 2023 के साथ 2024 विजन के लिए हम भाजपा के कार्यकर्ता संकल्पित हैं, भाजपा की राजनीति में प्रत्येक कार्यकर्ता देश की सेवा कर रहा है, हमारे बीच लंबे समय से संगठन में काम करने वाले लोग हैं, जिनसे हमें प्रेरणा मिलती है। जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि अतिथियों से प्राप्त मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश से संगठन को बल मिला है। 

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया तथा आभार मधुसूदन शुक्ला ने जताया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, विजय नाथ सिंह, त्रिलोक कपूर कुशवाहा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट