सरगुजा

रोटी बैंक ने निकाली 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा
18-Oct-2023 8:51 PM
रोटी बैंक ने निकाली 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,18 अक्टूबर।
समाजसेवी संस्था रोटी बैंक ने नवरात्रि पर्व पर 151 मीटर लम्बी चुनरी यात्रा निकाली।  151 मीटर लम्बी चुनरी के साथ महिलाओं ने मातारानी के जयघोष से आकाश गूंजा दिया।

रोटी बैंक की चुनरी यात्रा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी की अगुवाई में बिलासपुर चौक स्थित अनोखी सोच के दुर्गा पंडाल से निकली। जयस्तम्भ चौक,महामाया चौक होते हुए महामाया मंदिर पहुचीं। वहां पूजा-अर्चना के साथ मां महामाया को चुनरी समर्पित किया गया।

इस आयोजन में सरला राय, उषा शर्मा, पूजा शर्मा,सरोज सिंह,आशा विश्वकर्मा, चंदा साहू, गीता प्रजापति,सोनिका, सोनिका, अनामिका, नीलू, ममता, स्वाति पूनम, रेखा, अनजान परिहार, मोना सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।


अन्य पोस्ट