सरगुजा
भारत को जानो स्पर्धा में संत हरकेवल विद्यालय के छात्रों ने लिया भाग
11-Oct-2023 10:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 11 अक्टूबर। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता दशमेश पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई,जिसमें 80 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें संत हरकेवल के 3 छात्र भी सम्मिलित हुए। इन छात्रों का चयन जिला स्तर पर क्विज स्पर्धा के लिए हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य जयराम मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने देश के बारे में जानकारी हो एवं बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान तैयार हो सके। चयनित छात्रों में ब्रिज भूषण राम कक्षा 12वीं, मयंक तिवारी कक्षा 10वीं एवं श्लोक तिवारी कक्षा 7वीं शामिल हंै। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे