सरगुजा
कांग्रेस की भरोसा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में आज से कांग्रेस की भरोसे की यात्रा की शुरुआत हो गई है। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर पहुंची।
अंबिकापुर के राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने हरी झंडी दिखाकर कांग्रेस की भोरोसे की यात्रा का शुभारंभ किया गया।यह यात्रा अंबिकापुर के कांग्रेस कार्यालय से लखनपुर तक निकाली गई।
इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में भरोसा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि इस भरोसा यात्रा की शुरूआत जहाँ से हुई है, वहां से लेकर यहाँ सभी लोग खुश नजर आ रहे है। चाहे वह बाजार हो, ग्रामीण क्षेत्र हो सभी लोग इस कांग्रेस की सरकार के 5 सालों में खुश नजर आ रहे है साथ ही कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी अपने दम पर, काम के दम पर, लोगों के विश्वास के दम पर, केंद्रीय नेतृत्व के दम पर जरूर बनेगी और भरोसा नाम इसीलिए आया है। इधर विपक्षी पार्टी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि पिछले 15 सालों में लोगों से किस तरह से झूठ बोला गया है।
कांग्रेस प्रभारी ने विधायकों के चहेरे बदलने दिए संकेत
भरोसा यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने टिकट बटवारे को लेकर कहा कि टिकट बटवारें में किसी तरह से विलंब नहीं हो रहा है, लेकिन हर चीज को देखा जा रहा है और जल्द ही टिकट बटवारा करने की बात कही है और उन्होंने कहा कि हमारी प्रोसेस चल रही है. जिसमें कल ही स्क्रीनिंग कमेटी बैठक हुई है।
इधर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी ने सरगुजा संभाग में विधायकों के चहेरे बदलने की बात कही है और हमारे द्वारा हर विधानसभा में सर्वे कराया जा रहा है और अभी भी सर्वे जारी है साथ ही लोगों के मुताबिक क्या होना चाहिए इस पर भी मंथन किया जा रहा है।