सरगुजा

वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाकर दिलाई शपथ
01-Oct-2023 9:34 PM
वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाकर दिलाई शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,1 अक्टूबर।
राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर पंचायत के तत्वावधान में  विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाकर आमजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रव्यापी  स्वच्छता पखवाड़े के तहत आज  नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता वरिष्ठ पार्षद अशोक जायसवाल सहित समस्त पार्षद एल्डर मेन, एसडीएम गौतम सिंह,  तहसीलदार विष्णु गुप्ता, सीएमओ नीलेश केरकेट्टा सहित नगर के गणमान्य नागरिकों  की गरिमामयी उपस्थिति में कन्हर नदी तट स्थित प्राचीन राम मंदिर घाट में वृक्षारोपण का बृहद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तदोपरांत श्री राम मंदिर घाट समीप श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई की गई साथ ही स्वच्छता अभियान चलाते हुए श्री राम मंदिर से महामाया चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक सडक़ों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं  दूसरी ओर स्वयं सहायता समूह की बहनो के सहयोग से शहर के विभिन्न वार्डों में भी  स्वच्छता अभियान चलाकर प्रमुख स्थलों की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया। 

कार्यक्रम की अगली कड़ी में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा महामाया चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल  द्वारा उपस्थित जनो को स्वच्छता की शपथ  दिलाया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत  दिनांक 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक  नगर में  विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, शहर के विभिन्न वार्डो में  साफ सफाई अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। आज कन्हर नदी के तट को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने तथा नदी तट पर मिट्टी  के कटाव को रोकने के उद्देश्य से श्रमदान कर वृक्षारोपण एवं  स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलेश केरकेट्टा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत चल रहे विविध कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में सहभागी सभी जनप्रतिनिधियों  सहित  नगर वासियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर शहर को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग करते रहने  की अपील की।


अन्य पोस्ट