सरगुजा
उदयपुर,1 अक्टूबर। जनपद पंचायत उदयपुर ग्राम पंचायत उदयपुर में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत छठ घाट में स्वच्छता श्रमदान कराया गया। छठ घाट में कई प्रकार के कचरे थे, जिन्हें बाहर निकल गया। प्लास्टिक डिस्पोजल को बोतल एकत्रित कर सेग्रीगेशन शेड में लाया गया। फलदार वृक्ष लगाया गया। स्वच्छता शपथ एवं रैली कराया गया।
इसी तरह से बालक छात्रावास के छात्रों द्वारा पतरापारा जाने वाले सडक़ और माध्यमिक विद्यालय उदयपुर परिसर के सामने साफ-सफाई चलाया गया।
कार्यक्रम में जनपद सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव जिला सदस्य राजनाथ सिंह जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा जनपद सदस्य शांति राजवाड़े प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस ओमप्रकाश सिंह सरपंच सोनश्री उप सरपंच शेखर सिंह देव सचिव खेलो सिंह एसडीओ शैलेंद्र कुमार भारती बीएसओ दया दयामणि की अनिल कुमार कश्यप तकनीकी सहायक विकास रवि रोजगार सहायक विकास कश्यप, राजेंद्र प्रसाद राजवाडे ,मोहर साय एक्का आदि उपस्थित रहे।