सरगुजा

आकांक्षी ब्लॉक फेलो के लिए वॉक इन इंटरव्यू स्थल परिवर्तन, अब लाइवलीहुड कॉलेज में होगा इंटरव्यू
01-Oct-2023 9:29 PM
आकांक्षी ब्लॉक फेलो के लिए वॉक इन इंटरव्यू स्थल परिवर्तन,  अब लाइवलीहुड कॉलेज में होगा इंटरव्यू

अम्बिकापुर,1 अक्टूबर। आकांक्षी ब्लॉक फेलो के एक पद पर नियुक्ति के लिए 3 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक वॉक इन इंटरव्यू हेतु कार्यालय जिला पंचायत सरगुजा में आहुत की गई थी ।वॉक इन इंटरव्यू हेतु स्थल परिवर्तन करते हुए लाइवलीहुड कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज के बगल में, गांधी चौक, अम्बिकापुर किया गया है। समस्त अभ्यर्थी नियत तिथि एवं समय पर लाइवलीहुड कालेज, पालीटेक्नीक कालेज के बगल में, गांधी चौक, अम्बिकापुर में उपस्थित होकर वॉक इन इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं।


अन्य पोस्ट