सरगुजा

जॉन लकड़ा ने जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा सचिव पद से दिया त्यागपत्र
30-Sep-2023 8:03 PM
जॉन लकड़ा ने जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा सचिव पद से दिया त्यागपत्र

अंबिकापुर, 30 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा सचिव जॉन लकड़ा ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पास जमा कर दिया है।

जॉन लकड़ा ने कहा कि वह लगभग 35 वर्षों से पार्टी की सदस्यता लेकर बतौर कार्यकर्ता, दो बार पार्षद एवं वर्तमान में सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा (छ.ग.) के पद पर पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी हित में अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक कर रहा हूं। उप-मुख्यमंत्री  एवं  विधायक अम्बिकापुर टी.एस. सिंहदेव का स्व. मदन गोपाल पूर्व विधायक विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर का, अध्यक्ष जिला जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा अम्बिकापुर (छ.ग. ) का तथा अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों का विशिष्ट मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा है। जिस कारण मैं बतौर पार्षद नगर निगम अम्बिकापुर के पद पर दो पार्टी की अच्छी छवि के साथ अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने में सफल रहा हूं। बिना किसी शिकायत वर्तमान में सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा (छ.ग.) के पद पर पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के नेतृत्व में अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने में भी सफल रहा हूं।साथ भविष्य में पूर्व की भांति इसी प्रकार उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतू निवेदन करता हूं ,परंतु वर्तमान् में व्यक्तिगत कारणों से मैं अपने पद सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा (छ.ग.) से त्याग पत्र दे रहा हूं। उन्होंने निवेदन किया है कि मेरा त्याग पत्र स्वीकार कर मुझे मेरे पदीय दात्यिवों से अभिमुक्त करने का कष्ट करें।


अन्य पोस्ट