सरगुजा

वादा कर टिकट नहीं देने पर सर्व यादव समाज टिकट घोषणा के बाद विरोध करेगा- देवनारायण
29-Sep-2023 8:30 PM
वादा कर टिकट नहीं देने पर सर्व यादव समाज टिकट घोषणा के बाद विरोध करेगा- देवनारायण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
डाँडग़ांव, 29 सितंबर।
सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के रामपथ गमन मार्ग रामगढ़ सीता बेंगरा में 28 सितंबर को सर्व यादव समाज की संभागीय बैठक समाज द्वारा आयोजित की गई, जिसमें समाज के हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थित रही।

चूँकि यह बैठक सामाजिक दृष्टि से भी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इतना बड़ा बैठक आयोजित करना महत्वपूर्ण माना जा रहा था। सबसे पहले समाज के लोग दो पहिया चार पहिया वाहनों से रैली निकाल कर उदयपुर नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल रामगढ़ पहुँचे। अतिथियों द्वारा श्री कृष्ण एवं श्रीराम जानकी के छाया चित्र पर माल्यार्पण  दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई।

पहले सत्र में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए देवनारायण यादव संभागीय अध्यक्ष ने कहा  कि 20 अप्रैल को अम्बिकापुर में हुए संभागीय सम्मेलन में भाजपा, कांग्रेस दोनों दल के नेता आये हुये थे। समाज के द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट का मांग रखा गया था, जिसमें  25 हजार की संख्या में समाज के लोगों के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने सरगुजा संभाग से यादव समाज को एक टिकट देने की घोषणा की थी, लेकिन जब हम लोग उनसे टिकट देने और जो वादा किये थे, वादा पूरा करने की मांग को लेकर मुलाकात की गई, जिस पर उनके द्वारा  संतोषजनक जबाब न मिलने पर समाज के लोग नाराज हैं। अगर विधानसभा चुनाव  में घोषणा के मुताबिक एक टिकट समाज को नहीं दिया गया तो खुल्ले मंच से समाज के द्वारा विरोध करने का ऐलान किया गया है। 

उसके बाद यह भी कहा गया कि दोनों प्रमुख दलों के समाज लोगों को सिर्फ वोट बैंक समझ कर रखा गया है। जरूरत पड़ी तो हम सब एक होकर मतदान का बहिष्कार भी करेंगे आने वाले समय में विधानसभा टिकट वितरण के बाद पुन: रणनीति तैयार करेंगे। अब सभी समाज के लोग दल गत भावनाओं से ऊपर उठ कर समाज के लिए संगठित रहे। अब अपने समाज की तरक्की के लिए किसी नेता के पास भीख मांगने की जरूरत नहीं है। हम अपने दम पर संगठित होकर अपना अधिकार लेंगे। 

प्रदेश संगठन मंत्री शिवनाथ यादव ने कहा कि अब यादव समाज जाग गया है। समाज चुनाव में टिकट घोषणा के बाद बड़ा निर्णय लेकर आर पार की लडाई लड़ेगी जो लोग टिकट देने की घोषणा कर आज मुकर रहे हैं हम सब उनका आने वाले समय में विरोध करेंगे। दोनों प्रमुख दलों के बड़े नेताओं से समाज के लिए टिकट की मांग मिलकर की गई है।

अब टिकट वितरण के बाद ही आगे की कार्य योजना बनाई जाएगी।समाज के सभी एक एक सदस्यों का यह कर्तव्य है कि समाज के मजबूती के लिए जो भी समाज का निर्देश मिले आप सभी लोग उसका पालन करें। अगर समाज बारह बजे रात आवाज दे तो एक आवाज में सबकों आना पड़ेगा। सामाजिक, आर्थिक, राजनीति सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण निर्णय जो आज समाज के द्वारा लिया गया है उसका सभी लोग पालन करें और हम सब एक होकर आगे और अपने समाज के शक्ति को बढ़ाये। 

इसके अलावा डॉ. लाल चंद यादव, तुलसी यादव, परमेश्वर यादव ,जमुना यादव, रामचंद्र यादव, राजेश यादव, संजय यादव, हरि यादव रामशंकर यादव ,रामकृपाल यादव, प्रभू नाथ यादव, चंद्रबसू यादव, बसंत यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर कहा कि समाज का जो दिशा निर्देश होगा उसका पालन करेंगे। आगे सभी राजनीतिक, एवं सामाजिक भविष्य के लिए मिल कर निर्माण लेंगे। सभी लोग ने कहा कि सरगुजा संभाग से कम से कम एक टिकट समाज के लोगों को मिलना चाहिए चाहे दल कोई भी हो हम सब मिलकर चुनाव जिताएंगे।सभी लोग कदम से दम मिला कर समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे।

किसी भी दल से समाज के लोगों को टिकट मिली तो एक होकर जिताएंगे। वहीं समाज के लोगों ने यह निर्णय लिया है कि अगर सरगुजा संभाग में समाज के लोगों को किसी भी राष्ट्रीय दल से टिकट मिलती है तो हम सभी समाज के लोग आज शपथ लेकर जाये कि सब मिल कर जिताएंगे।

कुछ लोगों ने यहाँ तक कहा है कि अगर पार्टी टिकट नहीं देती है तो समाज के लोग सभी राजनीतिक दलों से अपने पदों से इस्तीफा देने और भाजपा हो या कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशियों के विरुद्ध काम करने को तैयार रहे।


अन्य पोस्ट