सरगुजा

भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रोटोकोल का पालन नहीं किया गया -मधुसूदन
27-Sep-2023 8:00 PM
भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रोटोकोल का पालन नहीं किया गया -मधुसूदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,27 सितंबर।
भाजपा पार्षद मधुसूदन शुक्ला ने महामाया प्रवेश द्वार के भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा प्रोटोकोल का पालन नहीं किए जाने को लेकर निगम अयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सांसद, नगर निगम नेताप्रतिपक्ष तथा स्थानीय पार्षद को अतिथि नहीं बनाया गया है। अपने ज्ञापन में मधुसूदन शुक्ला ने नगर निगम आयुक्त को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की गलती न हो, अन्यथा भाजपा आंदोलन करने को बाध्य होगी।


अन्य पोस्ट