सरगुजा
अंबिकापुर, 23 सितंबर। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक विभाग द्वारा पाक कला प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खेमकारण अहिरवार व पाक कला प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एम. सिद्दीकी, प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. छवि रानी मंडल व भूतपूर्व छात्र संघ सचिव विवेक सिंह सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा, विभागाध्यक्ष रानी रजक एवम समस्त शिक्षकगण व प्रशिक्षणार्थियो की उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य जीत के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया,जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक अभिनव कुमार कुशवाहा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक सबको जानकारी प्रदान की गई, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाने का महत्व से लेकर रासेयो के प्रतीक चिन्ह, बैज धारण , आचार संहिता, रासेयो का उद्देश्य, दिशा निर्देश, प्रमाण पत्र के साथ-साथ शिविर, खेल व राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार के बारे में चर्चा की गई। इस चर्चा में समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के बारे में भी बताया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा द्वारा रा.से.यो. के पूर्व गतिविधियों (कारगिल विजय दिवस, अमृत वाटिका निर्माण, मतदाता जागरूकता) के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही व्याख्यान व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जानकारी दी गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।