सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 सितंबर। स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत भारत सरकार आवासन एवम शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश अनुरूप सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन स्थानीय गाँधी स्टेडियम परिसर में किया गया। शिविर का शुभारम्भ महापौर डॉक्टर अजय तिर्की, आयुक्त अभिषेक कुमार एवं एम आई सी प्रभारी स्वास्थ्य शैलेन्द्र सोनी द्वारा किया गया।
शिविर में नगर पालिक निगम में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारीगण , स्वच्छता दीदियाँ एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस शिविर में निगम क्षेत्र में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से कैंप लगाया गया था जिसमे 630 सफाई मित्रों का पूर्ण स्वास्थ्य जाँच, रक्त जाँच एवं नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया साथ ही सभी सफाई मित्रो का आयुष्मान कार्ड की जाँच की गई एवं नवीन आयुष्मान एवं आभा कार्ड भी बनाये गये।
इस शिविर में सभी सफाई मित्रो को प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं पात्र हितग्राहियों का चयन कर आवेदन संकलित किया गया, शिविर में कुल 142 आवेदन प्राप्त हुए। इस शिविर में लीड बैंक मेनेजर के नेतृत्व में विभिन बैंक के प्रतिनिधि कैंप लगाकर 25 जन धन खाता खोला गया।
इस शिविर में लीड बैंक मेनेजर के नेतृत्व में विभिन बैंक के प्रतिनिधि कैंप लगाकर 27 सुरक्षा बीमा योजना किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आयोजित इस शिविर में लीड बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंक के प्रतिनिधि, श्रम विभाग के अधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी, एनयूएलएम के मिशन प्रबंधक, सीआरपी सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियाँ एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।