सरगुजा
महिला आरक्षण बिल को लेकर उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने सोनिया गांधी का जताया आभार
19-Sep-2023 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 सितंबर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल 33 प्रतिशत पास होने के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि बिल बहुत देरी से आया, बहुत दिनों बाद आया और अलग-अलग शासन काल में अलग-अलग तरीके से आया। सबसे ज्यादा जोर महिला आरक्षण को लेकर सोनिया गांधी ने दिया और अपनी बात रखी थी।
विगत वर्षों में लगातार उनकी मंशा रही कि महिला आरक्षण बिल आना चाहिए और यूपीए के कार्यकाल में राज्यसभा में पेश होके पास भी हो गया था, लेकिन पास होने के बाद से लोकसभा में पेंडिंग था। लेकिन इस सरकार में पास हो गया है, साथ ही इस बिल के लिए सोनिया गांधी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे