सरगुजा

यूपी से डीजल पेट्रोल लाकर गांव-गांव में खुले आम बेचा जा रहा है
13-Sep-2023 9:06 PM
यूपी से डीजल पेट्रोल लाकर गांव-गांव में खुले आम बेचा जा रहा है

तस्करी पर रोक लगाने कैट सरगुजा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,13 सितंबर। कैट सरगुजा एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रभारी रविन्द्र तिवारी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह से मुलाकात कर जिले में धड़ल्ले से चल रहे डीजल पेट्रोल की तस्करी के संदर्भ में ज्ञापन पत्र सौंपा।

ज्ञापन पत्र में मांग की है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले में बसंतपुर, चलगली, सनावल, रामचन्द्र पुर,डिंडो थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डीजल-पेट्रोल की तस्करी हो रही है। उत्तर प्रदेश से डीजल-पेट्रोल लाकर गांव-गांव में खुले आम बेचा जा रहा है,जिसके कारण राज्य सरकार को करोड़ों रुपए की वैट टैक्स की हानि हो रही है तथा इस जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है और पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं।  उक्त संदर्भ में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने रविन्द्र तिवारी को आश्वस्त किए हैं कि जल्द इस कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान चला कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट