सरगुजा

परसोड़ी कला के ग्रामीण मिले कलेक्टर से, एसईसीएल की शिकायत की
12-Sep-2023 9:29 PM
परसोड़ी कला के ग्रामीण मिले कलेक्टर से, एसईसीएल की शिकायत की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 12 सितंबर। आज परसोड़ी कला के ग्रामीण सरगुजा कलेक्टर से मिले औरएसईसीएल की शिकायत करते हुए अपनी समस्या से अवगत कराए।  कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारी को बुलाकर तुरंत ही मेढ़ को ठीक कराने का निर्देश दिए।

 एसईसीएल की मनमानी रवैए की शिकायत करते  ग्राम पंचायत परसोड़ी कला के ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि कल शाम को एसईसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा जेसीबी लगाकर गांव के उपयोग में आने वाले निस्तारी तालाब को तोड़ा। उस निस्तारी तालाब से गांव के किसानों की लगभग 40 एकड़ की फसल सिंचित होती है। इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण किसानों के खेत सूख गए थे, पर निस्तारी तालाब किसानों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। वर्ष 2020-21में मनरेगा से 5 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर तालाब का मरम्मत और गहरीकरण का कार्य कराया गया है। परंतु आज एसईसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा मनमानी तरीके से निस्तारी तालाब के मेढ़ को तोड़ा गया है।

 इसकी जानकारी मिलने पर आज परसोड़ी कला के ग्रामीण तत्काल कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराए और सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा खनिज विभाग के अधिकारी को बुलाकर तुरंत ही मेड को ठीक कराने का निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए की ग्रामीणों को कोई भी बेवजह परेशान न करे। ग्रामीणों को आश्वासन मिलने पर सभी ग्रामीणजन सरगुजा कलेक्टर का धन्यवाद ज्ञापित किए।

इस दौरान सरपंच नन्दलाल सिंह, उप सरपंच गोवर्धन राजवाड़े, पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र कुमार झारिया, अडवंश राजवाड़े, सुखराम राजवाड़े, शिवपाल राजवाड़े, मनीष राजवाड़े , लक्ष्मण राजवाड़े, फुलसाय,मद्रासी, मनीराम, जयलाल राजवाड़े, राजन राम,  रामबाई,  मनकी पंडो, करमातो,  शुखमनिया केंवट,  तिहारो  आदि सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट