सरगुजा

संसदीय सचिव ने 13 सडक़ों का किया भूमिपूजन
07-Sep-2023 8:06 PM
संसदीय सचिव ने 13 सडक़ों का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,7 सितंबर।
बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायत को जोडऩे वाली सडक़ों का करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली लगभग तेरह विभिन्न सडक़ों का सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने भूमी पूजन कर शुभारंभ किया है।

   क्षेत्र में जनताओं की लगातार मांगों को ध्यान में रखते हुए सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने आज क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। चिंतामणि महाराज ने करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत लगभग 13 सडक़ों का भूमिपूजन किया है। 

चिंतामणि महाराज ने रेवतपुर चौक के पास पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर सडक़ का भूमि पूजन किया इसके पश्चात उन्होंने तत्काल ही वहां खड़ी जेसीबी से रेवतपुर सडक़ निर्माण के मरम्मत का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। 

भूमिपूजन के पश्चात जेसीबी लगाकर तत्काल ही सडक़ मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया जिससे जनता में अपार हर्ष का माहौल है। इस दौरान संसदीय सचिव चिन्तामणी महराज ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ विकास योजना के तहत बनने वाली सडक़ -
1 - रेवतपुर से खोखनिया लंबाई 5.75 किमी लागत 307.40 लाख।
2 - रेवतपुर धंधापुर से उरमाडाँड़ लंबाई 4.05 किमी लागत 72.14 लाख।
3 - रेवतपुर से परसवारकला लंबाई 3.35 किमी लागत 58.39 लाख।
4 - चरगढ़ से कोरगी खास लंबाई 14.56 किमी लागत 519.42 लाख।
5 - भेस्की से भेस्की कोरवापारा लंबाई 2.00 किमी लागत 35.06 लाख।
6 - सेमरा से बकसपुर लंबाई 2.68 किमी लागत 53.87 लाख।
7 - अंबिकापुर रामानुजगंज रोड से डाँडख़डुवा लंबाई 4.87 किमी लागत 107.23 लाख।
8 - अंबिकापुर रामानुजगंज रोड से परती लंबाई 2.98 किमी लागत 58.82 लाख।
9 - नरसिंहपुर से दुप्पी खास लंबाई 10.30 किमी 211.90 लाख।

मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ विकास योजना के तहत बनने वाली सडक़ :-
1 - अखोरा से बदौली लंबाई 3.50 किमी लागत 64.95 लाख।
2 - बरियों से बादा लंबाई 5.50 किमी लागत 118.72 लाख।
3 - कर्रा से घोड़बंधा लंबाई 2.90 किमी लागत 55.89 लाख।
4 - राजपुर कुसमी रोड से बलरामपुर लंबाई 1.60 किमी लागत 39.64 लाख।


अन्य पोस्ट