सरगुजा

कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
07-Sep-2023 7:56 PM
कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,7 सितंबर।
सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस सरगुज़ा के संयुक्त नेतृत्व में शहर क ी सडक़ों पर भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जिलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जहां सरगुजा जिले के प्रभारी उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव को बनाया गया है। पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों में कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व और मौजूदा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को मौजूद रहने के आदेश दिए हैं। इन कार्यक्रमों में भारत जोड़ो यात्रा की वृतांत रूप को पुन: जीवित करने का प्रयास किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के द्वारा पूरे देश में चलाए जाने के कारण भारत वर्ष  के समस्त जिलों में आयोजित किया।

देश को जोडऩे के इस मुहिम को कांग्रेसियों ने बखूबी निभाया और आगे भी निभाते रहेंगे का संदेश देते हुए हर वर्ग, हर समुदाय, हर क्षेत्र को जोड़े रखने का वादा किया।
 
इस दौरान हेमंत सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, जि़ला उपाध्यक्ष मो. इस्लाम, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप धर, रामू घोष, संजय सिंह, चुनमुन तिवारी, प्रभात सिन्हा, दिनेश शर्मा, रजनीश सिंह, उत्तम रजवाड़े, शकीला, नरेंद्र बाबरा, अमित सिंह, प्रीतिका विश्वकर्मा, राजन सिंह, विकास केशरी, प्रिंस विश्वकर्मा, आशीष शील, सतीश घोष, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, निलेश कश्यप, इरफ़ान आदि थे।


अन्य पोस्ट