सरगुजा

उद्योगपति संजय मित्तल बने अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
30-Aug-2023 6:58 PM
उद्योगपति संजय मित्तल बने अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 अगस्त।
श्री अग्रवाल सभा, अंबिकापुर के नवीन कार्यकारिणी के गठन वर्ष 2023-25 के लिए आम सभा का आयोजन श्री अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। अजय अग्रवाल के स्वागत उदबोधन के पश्चात नवीन कार्यकारिणी का गठन प्रारंभ किया गया। 

नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव अधिकारी विनोद अग्रवाल एवं राजीव अग्रवाल (राजू) और सहयोग श्री मुकेश अग्रवाल (पर्पल आर्किड) एवं अग्र युवा मंच के निर्देशन में समस्त चुनाव संबंधी कार्य किए जाने का प्रस्ताव पारित होने के पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। 

चुनाव अध्यक्ष पद, उपाध्यक्ष के दो पदो एवम लेखा परीक्षक के पद हेतु किया जाना था। सर्वप्रथम नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद हेतु नाम आमंत्रित की गई जिसमे अध्यक्ष पद हेतु लक्ष्मण अग्रवाल, अरविंद सिंघानिया एवं संजय मित्तल का नाम प्रस्तावित किया गया। 

उपाध्यक्ष पद हेतु सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (बाबा दुर्गानाथ), राधेश्याम अग्रवाल, शुभम अग्रवाल(शुभ फर्नीचर), सुनील अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल,अशोक अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव आया एवं लेखा परीक्षक हेतु राजेश अग्रवाल एवं सीए संजय जालान का नाम प्रस्तावित हुआ। अध्यक्ष पद हेतु  लक्ष्मण अग्रवाल नाम वापसी के पश्चात अरविंद सिंघानिया एव संजय मित्तल, उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक अग्रवाल,राधेश्याम अग्रवाल,सुनील अग्रवाल के नाम वापसी के उपरांत मनोज अग्रवाल (बाबा दुर्गानाथ), कन्हैया अग्रवाल, शुभम अग्रवाल(शुभ फर्नीचर),सुनील अग्रवाल के चयन हेतु मतपत्र के द्वारा प्रकिया प्रारंभ की गई। 

लेखा परीक्षक पद में राजेश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया एवं भाई संजय जालान को सह लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया। श्री अग्रवाल सभा के इतिहास में उपस्थित प्रचंड भीड़ के बीच में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शांति पूर्ण चुनाव संपन्न के उपरांत चुनाव अधिकारी के द्वारा मतगणना का कार्य  प्रारंभ किया गया। मतगणना उपरांत टोटल मतदान में से अध्यक्ष पद हेतु संजय मित्तल को 1023 मत एवम अरविंद सिंघानिया को 542 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद हेतु मनोज अग्रवाल (बाबा दुर्गानाथ) को 1063 मत, शुभम अग्रवाल को 860 मत, कन्हैया अग्रवाल को 432 मत एवं सुनील अग्रवाल को 371 मत प्राप्त हुए। 

चुनाव अधिकारी विनोद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल एवं मुकेश अग्रवाल द्वारा अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष पद हेतु प्रसिद्ध उद्योगपति संजय मित्तल को 481 मतों से विजयी घोषित किया एवं उपाध्यक्ष के दो पदों हेतु मनोज अग्रवाल (बाबा दुर्गनाथ) एवम शुभम अग्रवाल को भारी मतों से विजयी घोषित किया गया। 

चुनाव प्रकिया में अजय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल (राजू),मुकेश अग्रवाल, भाई अश्विनी गर्ग, भाई आयुष अग्रवाल एवं पूरे युवा मंच के द्वारा शांतिपूर्ण एवम व्यवस्थित चुनाव कराने हेतु पूरे अग्र समाज के तरफ से आभार वयक्त किया गया। उक्त चुनाव कार्यक्रम में सभा के इतिहास में पहली बार इतनी संख्या में युवा साथी एवं अग्र बंधुओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और एकता की नई मिसाल पेश की।


अन्य पोस्ट