सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 अगस्त। भाजयुमो सरगुजा के नव मतदाता सम्मान कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज के समक्ष करजी क्षेत्र में 300 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर भाजयुमो सरगुजा ने लुण्ड्रा विधानसभा के दरिमा मंडल अंतर्गत करजी चौक पर नव मतदाता अभिनंदन समारोह एवं भाजपा प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम किया जहां विभिन्न ग्राम पंचायत से आए लगभग 300 से अधिक युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।
भाजपा प्रवेश के कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य अन्नू राम यादव एवं कई पंच गण ने भाजपा का दामन थामा। इनका कहना था की भाजपा के रीति-नीति एवं नरेंद्र मोदी जी के विकास के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। इसी क्रम में झारखंड के चंदनक्यारी से विधायक व लुण्ड्रा विधानसभा के प्रभारी अमर बावरी ने युवाओं को संबोधित करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास करने वाली पार्टी है जहां अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना हमारा लक्ष्य है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार गरीब, शोषित, वंचित,पीडि़त लोगों के साथ खड़ी होने वाली पार्टी है।
लुण्ड्रा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने कहा कि आने वाला चुनाव लुण्ड्रा का भविष्य तय करने वाला चुनाव है और निश्चित रूप से इस विधानसभा चुनाव में दरिमा मंडल में भाजपा का परचम लहराएगा और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनेगी जिससे प्रदेश एवं लुण्ड्रा विधानसभा के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि युवा वह है जो समाज की दशा और दिशा बदलने की क्षमता रखता है और लुण्ड्रा विधानसभा में लगभग 15000 नव मतदाता है एवं युवाओं की भी अच्छी संख्या है, और निश्चित रूप से युवाओं के दम पर लुण्ड्रा विधानसभा जीत का एक नया इतिहास लिखने जा रही है।
नगर निगम अंबिकापुर के पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने भी भाजपा के एवं नरेंद्र मोदी के 9 साल के विकास के कार्यों के बारे में युवाओं को संबोधित किया।
इस भाजपा प्रवेश उत्सव में भाजयुमो दरिमा मंडल महामंत्री अतिश पांडे के नेतृत्व में युवाओं ने जॉइनिंग की। साथ ही अकील साय,सुरेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप कश्यप एवं शिवचरण गिरी के द्वारा भी विभिन्न पंचायत से आए हुए युवाओं को भाजपा का प्रवेश कराया गया। इस कार्यक्रम को जिले के उपाध्यक्ष एवं दरीमा मंडल के प्रभारी विकास शुक्ल चंदन ने संचालित किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल के अध्यक्ष सुनील यादव ने किया।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री विजय व्यापारी, मंडल अध्यक्ष गुरु शरण सिंह, मंडल महामंत्री राजू सिंह, विश्वजीत व्यापारी, दारा सिंह, संजीत कुशवाहा, संजय सिंह, बुधमेत कुजूर, पीसी चौहान, दिव्यांशु केसरी, निशांत सिंह गोल्डी, दीपक यादव, सार्थक राय, दीपक पैकरा, कमलेश रजवाड़े, भोलू सिंह सेंगर, नितिन शर्मा, संजय सिंह सरपंच, संजू कुजूर, देवेंद्र राजवाड़े, यशवंत राजवाड़े, अनिल यादव, शनिचर बड़ा, एटॉमिक लकड़ा, राकेश राजवाड़े, निलेश सिंह, धनुष सिंह, अर्जुनध्वज सिंह, गौतम सोनी, सुमित यादव, पंकज कुशवाहा, अमन चौबे, आर्यन पांडे, भजन राम, रामानंद यादव एवं मोहनपुर, बरकेला, सखौली, नवापारा, सतीपारा, रेवापुर, लवाईडीह, आमादरहा, कुबेरपुर, सोहगा करजी, लिबरा, कलगसा इंदरपुर आदि उपस्थित रहे।