सरगुजा

मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है- विधायक सिन्हा
27-Aug-2023 7:57 PM
मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है- विधायक  सिन्हा

अम्बिकापुर, 27 अगस्त। रविवार को अम्बिकापुर नगर मण्डल अन्तर्गत बूथ क्र. 57 मायापुर-3 में धनबाद विधायक राज सिन्हा के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी के विशिष्ठ आतिथ्य में मोदी जी के मन की बात सुनी गई।

इस अवसर पर  भाजपा कार्यकर्ताओ व आम जनों को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है, विदेश यात्रा से लौटते ही सीधे इसरो (बेंगलुरु) जाकर देश के वैज्ञानिको से उनका आत्मीयता से मिलना व भावुक होकर उनका सम्मान करना भारत देश के मुखिया के रूप में उनकी भूमिका को चित्रित करता है। मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर आगे बढ़ रहा है, छत्तीसगढ़ को भी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए हमें यहाँ भी भाजपा की सरकार बनानी है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मधु सुदन शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री विकास पाण्डेय, मधु चौदहा, नीलम राजवाड़े, श्वेता गुप्ता, मुकेश मिश्रा, महेन्द्र सोनी, सागर गुप्ता, धूमकेतु मेहता, चन्दन सिंह, नवरतन गुप्ता, राजन जायसवाल, पिंकू जायसवाल, सतेन्द्र सोनी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट