सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ में टिकट बंटवारे को लेकर उपमुख्यमंत्री के टीएस सिंह देव ने कहा कि हमें टिकट बंटवारे को लेकर जल्दबाजी नही हैं,भाजपा पिछले चुनाव में किसी तरह संयोगवश पीछे रह गए थे. इसलिए उन्हें आगे जाने की जल्दी है। घोषणा करना चाह रहे है तो यह उनकी प्रक्रिया है,वहीं हम लोग यानी कांग्रेस ठोक-ठठा के घोषणा करना चाह रहे है और प्रक्रिया के तहत करना चाह रहे है और आने वाले समय में सारे नाम सामने आ जाएंगे।
इधर प्रदेश में ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि ईडी का दुरुपयोग और गहराता हुआ दिख रहा है,उनको जितना करना है करें, लेकिन कांग्रेस की जड़े कितनी गहरी है.यह ईडी को मालूम नहीं है। साथ ही कहा कि रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन के दिन कार्रवाई करते हैं और सीएम भूपेश बघेल की जन्मदिन के दिन कार्रवाई करते हैं तो क्या दिखाना चाहते है. ऐसे में तो कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में सहानुभूति तो मिलेगी ही।