सरगुजा

मकान में संग्रहित 20 क्विंटल अवैध कोयला जब्त
25-Aug-2023 8:06 PM
 मकान में संग्रहित 20 क्विंटल अवैध कोयला जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,25 अगस्त।
पुलिस ने निजी मकान में संग्रहित 20 क्विंटल अवैध कोयला जब्त कर महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनपुर पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर  के सूचना पर ग्राम रजपुरीकला निवासी इन्द्र मणी राजवाड़े के निजी मकान में भंडारित कर रखे 20 क्ंिवटल अवैध कोयला अनुमानित लागत 25 हजार रूपए का जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध  41 (1-4) धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है तथा जब्त कोयले को थाना परिसर में लाकर रखवाया है।

कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन,एएसआई डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक बलभद्र ठाकुर,आरक्षक राजेंद्र सिंह,सहिला आरक्षक सुमन कश्यप सहित अन्य थाना स्टाप सक्रिय रहे।


अन्य पोस्ट