सरगुजा

गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, 36 किलो से अधिक गांजा जब्त
17-Aug-2023 8:31 PM
गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, 36 किलो से अधिक गांजा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर, 17 अगस्त।
सीतापुर पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से जब्त 36 किलो 320 ग्राम गांजा किमती लगभग 5 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, 2 मोबाइल को भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक सीतापुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति पिकअप में गांजा रखकर सीतापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लेकर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पिकअप वाहन की घेराबंदी की और वाहन मे बैठे संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस टीम की पूछताछ में संदेहियों द्वारा अपना नाम श्रवण कुमार (26) पशुपतिपुर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर, दयासिंह (28) बजरा पटेलपारा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर का होना बताये।

पुलिस टीम द्वारा पिकअप की तलाशी लेने पर 36 किलो 320 ग्राम गांजा किमती लगभग 5 लाख 40 हजार रुपये बरामद हुआ। आरोपियों से उक्त गांजा के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बिक्री करने हेतु रखना स्वीकार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना सीतापुर में एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं 2 मोबाइल जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट