सरगुजा

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2023 8:49 PM
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने प्रात: 7:30 बजे ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर कुन्दन सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में श्री कुंदन ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निष्ठापूर्वक ढंग से कार्य करने प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष आता है, इसे उत्सव के रूप में मनाने के साथ हमें यह चिंतन करना आवश्यक है कि हमने वर्षभर अपने कार्यक्षेत्र में क्या किया है। उन्होंने कहा कि आपको आम जन की सेवा का अवसर मिला है, आप सब स्वयं को सौभग्यशाली समझें, लोगों के प्रति संवेदनशीलता रख अपने कार्य को बेहतर ढंग से करके ही हम स्वतंत्रता दिवस को सही मायने में चरितार्थ करेंगे।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, सुनील कुमार नायक, टी सी अग्रवाल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट