सरगुजा

जैन मैत्री संघ ने विक्रम-रूबी को किया सम्मानित
10-Aug-2023 7:57 PM
जैन मैत्री संघ ने विक्रम-रूबी को किया सम्मानित

अंबिकापुर,10 अगस्त। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में 9 अगस्त को जैन मैत्री संघ के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विक्रम एवं रूबी को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में जे पी श्रीवास्तव, हेमंत सिन्हा एवं श्यामलाल जायसवाल के द्वारा भगवान महावीर स्वामी जी के आगे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अनुशंसा पर अंबिकापुर जैन समाज के युवा नेता विक्रम जैन को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव एवं रूबी जैन को अंबिकापुर कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाज के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

इस दौरान समाज के वरिष्ठ डॉ. एम के जैन,अध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष महावीर जैन द्वारा अतिथियों को श्रीफल एवएवं सॉल भेंट कर स्वागत किया गया। समाज के राहुल जैन, दिनेश जैन, सुनीता जैन द्वारा विक्रम जैन एवं रूबी जैन को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिगंबर एवं श्वेतांबर समाज के काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट