सरगुजा
इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
06-Aug-2023 8:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 अगस्त। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिवस खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के निर्देशानुसार धूमधाम से मनाया गया।
जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम विशेष गृह बालक केंद्र अंबिकापुर में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने बच्चों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया।
सभी ने बच्चों को नेक रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया एवं यहाँ से निकलने के बाद एक अच्छा नागरिक बनने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में वसीम अहमद, मोहम्मद युसूफ, साकिब सिद्दीक़ी, इमरान अहमद, नीतू राम कुशवाहा, देवेंद्र देशमुख, अजीत कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र दुबे आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे