सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 4 अगस्त। जनपद पंचायत लखनपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किए।
जनसंवाद में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे या नहीं लडऩे की बात की, जिसमें समस्त पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता ने एक स्वर में चुनाव लडऩे की बात कही और आगामी 5 साल में अनेकों विकास के कार्य पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं के द्वारा बताई गई।
समस्त पंचायतों के विकास के कार्य तीव्र गति से हुई, इसमें विधानसभा के कार्यकर्ता खुश हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपसे अच्छा विधायक हमें नहीं मिल सकता। अपने संबोधन में टी एस सिंह देव भावुक करने वाली बात कही, इससे पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं अति उत्साहित हुए।
रिटायर्ड शिक्षक कांग्रेसी नेता सुरेंद्र जयसवाल के द्वारा लिखी गई मेरी पुस्तक निश्चल के दोहे का विमोचन किया गया।