सरगुजा

करंट से किसान की मौत
02-Aug-2023 3:41 PM
करंट से किसान की मौत

अंबिकापुर, 2 अगस्त। रोपा लगाकर वापस घर लौटने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी धनीराम मझवार मंगलवार सुबह आरोप लगाकर घर वापस लौट रहा था, उसी दौरान रास्ते में करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।


अन्य पोस्ट