सरगुजा
महिला कांग्रेस की बैठक, चुनावी तैयारियों की समीक्षा
अम्बिकापुर,1 अगस्त। महिला कांग्रेस की विधानसभा अम्बिकापुर प्रभारी किरण कांति सिंह ने महिलाओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ प्रबंधन के महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
राजीव भवन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। महिला अपने आस पड़ोस के साथ साथ मोहल्ले में घर-घर जाती हंै। घरों में सीधे रसोई तक उनकी पहुंच होती है। महिलाएं ही आज महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, घर उन्हें ही चलाना होता है। ऐसे में वे आधी आबादी को प्रभावी तरीके से कांग्रेस के पक्ष में प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने बूथ की मजबूती पर जोर दिया।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, मधु दीक्षित, गीता प्रजापति, रूही गजाला, नुजहत फातिमा (नीलू) शमा परवीन, फौजिया बाबर, सरला राय, निर्मला केहरी, रंजू सिंहा, पूर्णीमा सिंह, रेशमी सोनी, पायल अग्रवाल, हीरो बड़ा, सावित्री, विमला रजक, आयु सिंह, चित्रा मिश्रा, रेणु आदि शामिल हुए।