सरगुजा

अशोक क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री एवं चार राज्यों के प्रभारी नियुक्त
31-Jul-2023 8:38 PM
अशोक क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री एवं चार राज्यों  के प्रभारी नियुक्त

भटगांव,31 जुलाई। अशोक सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री एवं देश के प्रमुख चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी नियुक्त किए गए हंै।

वरिष्ठ पत्रकार एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव अशोक सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ( महाराणा प्रताप ) के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट रविन्द्र सिंह भदौरिया ने प्रदेश संगठन प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रफुल्ल बैश्य के अनुशंसा एवं प्रदेश महामंत्री पीयूष सिंह परिहार के संस्तुति पर राष्ट्रीय मंत्री एवं चार राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि अशोक सिंह क्षत्रिय समाज के सजग एवं कर्मशील सदस्य एवं पदाधिकारी के रूप में स्थापित है। इनकी सक्रियता के दृष्टिगत समाज का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अशोक सिंह सूरजपुर जिले के भटगांव निवासी हैं और भाजपा के जिला मंत्री तथा पेशे से निजी महाविद्यालय के प्राचार्य हैं। इनकी नियुक्ति से सजातीय जनों एवं शुभ चिंतकों में हर्ष व्याप्त है।


अन्य पोस्ट