सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 28 जुलाई। मोहर्रम पर अंजुमन गौसिया कमेटी लखनपुर के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मोहर्रम का पर्व इस्लामिक नए साल के शुरुआत से होती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 जुलाई से मोहर्रम की पहली तारीख मुस्लिम समाज के द्वारा लखनपुर इमामबाड़ा में बाहर से आए आलिम मोहम्मद इलियास हुसैन कादरी साहब के द्वारा मिलाद शरीफ का जलसा का प्रोग्राम किया गया। आठवीं मोहर्रम को मुस्लिम समाज के बच्चों के द्वारा नात शरीफ इमाम हसन हुसैन की कर्बला की वाकया पर तकरीर कर बच्चों से प्रतियोगिता कराया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय शानदार प्रस्तुत करने वाले को बच्चों को इनाम देकर हौसला अफजाई किया गया सातवीं और नवमी तारीख को इमामबाड़ा में दूल्हा बाबा की सवारी आती है इसे देखने के लिए काफी संख्या में दूरदराज से आकर अपनी मन्नतें मांगते हैं इस कार्यक्रम में काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।