सरगुजा
कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम आज सरगुजा जिले के प्रवास पर
24-Jul-2023 8:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 24 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री मोहन मरकाम 25 जुलाई को एक दिवसीय सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री मरकाम आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर के सचिव डीडी सिंह,आयुक्त शम्मी आबिदी, आदिम जाति कल्याण विभाग के अपर संचालक ए.के. गौर तथा आर.एस. भोई, उपायुक्त प्रज्ञान सेठ एवं सरगुजा संभाग के सभी जिलों के सहायक आयुक्त, जनपद पंचायत परियोजना प्रशासक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे