सरगुजा
कुएं में मिली महिला की लाश
18-Jul-2023 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,18 जुलाई। कोतवाली थाना क्षेत्र के कंचनपुर कंवरपारा में एक महिला का शव कुएं में मिला। कंचनपुर कंवरपारा निवासी फूल कुंवर (55 वर्ष) के पति सहित ग्रामवासियों ने बताया कि महिला शराब पीने की आदी थी। गत 16 जुलाई को रोपा बीड़ा लगाकर घर आई जो शराब के नशे में थी और घर से बाहर निकल कर कुएं की तरफ गई थी। उसके बाद वह वापस घर नहीं आई। पूरी रात परिजन उसे खोजते रहे। सुबह उसका शव कुएं से बरामद किया गया है।
संभवत: शराब के नशे में कुएं में गिरने से उसकी मौत हुई है। आज कोतवाली पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया और आगे की जांच की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे