सरगुजा
सर्पदंश से मासूम की मौत
18-Jul-2023 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,18 जुलाई। देर रात अपनी मां के साथ घर के बाहर बाथरूम के लिए निकले मासूम की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
सूरजपुर जिले के भैयाथान ग्राम कटिन्दा निवासी अभय देवांगन (4 वर्ष) के पिता रिक्की देवांगन ने बताया कि 17 जुलाई की रात उसकी पत्नी अभय को बाथरूम कराने बाहर निकली थी, उसी समय उसके दाहिने पैर में करैत सांप ने काट दिया। उसे शहर के मिशन अस्पताल लाया गया, जहाँ बेटे की मौत हो गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे