सरगुजा

किसान के धान का पैसा नहीं दे रहा सरपंच, कलेक्टर से शिकायत
18-Jul-2023 8:08 PM
किसान के धान का पैसा नहीं दे रहा सरपंच, कलेक्टर से शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,18 जुलाई।
लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत अमदला ग्राम पंचायत के नेतराम ने  कलेक्टर को शिकायत कर पैसा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

शिकायत में बताया गया कि वर्तमान सरपंच रामरूप को 4 वर्ष पूर्व शिकायतकर्ता का खाता बंद होने के कारण 50 बोरी धान दिया था, जिसकी कीमत 50 हजार बताई जा रही है।धान दिए जाने के पश्चात पीडि़त के द्वारा जब सरपंच के पास पैसा मांगने हेतु जाता था तो आज दूंगा कल दूंगा कहकर मात्र आश्वासन देकर 4 वर्षों तक पैसा नहीं दिया। 

सरपंच के द्वारा पैसा नहीं दिए जाने से आहत होकर लखनपुर थाना में पैसा दिलाए जाने हेतु आवेदन भी प्रस्तुत किए, पर आज पर्यंत कार्रवाई नहीं होने पर आवेदक के द्वारा कलेक्टर से पैसा दिलाए जाने हेतु शिकायत की गई।

शिकायत में बताया गया कि मुझे अपने परिवार के बच्चे के गंभीर बीमारी का इलाज कराए जाने हेतु पैसे की नितांत आवश्यक है, वहीं वर्तमान में खेती-बाड़ी किए जाने के कारण पैसा उपलब्ध नहीं होने के कारण अपने बच्चे की गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करा पा रहे हैं जिसको देखते हुए पीडि़त के द्वारा जिला कलेक्टर को जल्द उस सरपंच के पास के पैसे को दिलाए जाने की मांग की है जिससे कि वह अपने बच्चे के बीमारी का इलाज करा सके।


अन्य पोस्ट