सरगुजा

एएसआई पर कांग्रेस की महिला पार्षद से दुर्व्यवहार का आरोप
13-Jul-2023 7:54 PM
एएसआई पर कांग्रेस की महिला पार्षद  से दुर्व्यवहार का आरोप

   कांग्रेसियों ने आईजी को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर,13 जुलाई।
गांधीनगर थाने में पदस्थ एएसआई के खिलाफ कांग्रेस की महिला पार्षद से दुर्व्यवहार के आरोप लगे हंै। महिला पार्षद से दुव्र्यवहार से नाराज महिलाओं ने पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर आरोपी  पुलिस कर्मी पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी के नेतृत्व में महिलाओं ने महापौर डॉ. अजय तिर्की, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, हेमन्त तिवारी के साथ सरगुज़ा के आईजी रामगोपाल गर्ग से मुलाकात की।

महिलाओं ने आईजी सरगुज़ा को लिखित शिकायत कर बताया कि वार्ड क्रमांक 3 के सोनी मोहल्ला निवासी जार्ज फिलिप कुजूर के बेटे को मनोज सिन्हा के पालतू कुत्ते ने काट लिया था। घटना की रिपोर्ट लिखवाने वार्ड पार्षद गीता रजक पीडि़त परिवार के साथ गांधीनगर थाना गई थी। इसी बीच वहां मौजूद सहायक उपनिरीक्षक अनिल पांडे ने महिला पार्षद को अपने टेबल पर बुला अभद्र व्यवहार किया। कुत्ता मालिक का पक्ष लेते हुए इलाज करा देने की बात कही। 

पीडि़त परिवार द्वारा एफआईआर करने पर अड़ जाने और आवेदन की पावती देने की बात पर नाराज एएसएआई ने महिला पार्षद के लिए अपशब्दों का इस्तेमस्ल करते हुए उसे अंदर करने और कार्रवाई करने की धमकी दी।

ज्ञात हो कि पार्षद गीता रजक की पहल पर प्रशासन ने 15 दिन पूर्व कई एकड़ सरकारी जमीन से कब्जा हटाया था। उस जमीन पर मनोज सिन्हा का कब्जा था, तभी से मनोज सिन्हा और वार्ड के लोगों में ठनी हुई है।

ज्ञापन सौंपने वालों में गीता श्रीवास्तव, सरला राय, गीता प्रजापति, पूर्णीमा सिंह, शैलजा पांडे, निर्मला केहरि, विमला रजक, गीता प्रजापति,शुभम जायसवाल, अनिमेष, पायल अग्रवाल, रूही गजाला, सपना सिन्हा, नगमा खातून फौजिया बाबर, शमा परवीन, अनिता रजक, कीर्ति साहू, रजनी महंत, कुसुम मिंज, शैल गिरी, बबिता,मालती सिंह, आरती सिंह, ममता सिंह,  आनंदी तिग्गा, प्रभा,  पिंकी मंडल, श्याम बाई,हीरामणि रजक, रीता देवी, बिंदु, सरिता रजक, मीना, बेगमति, वंदना, लखपतिया, कविता, सुभद्रा, शालिनी आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट