सरगुजा

राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण
13-Jul-2023 7:48 PM
राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव  की प्रतिमा का अनावरण

अम्बिकापुर,13 जुलाई। अन्तरराज्यीय बस स्टैण्ड चौक पर आज स्व. महाराज एमएस सिंहदेव की प्रतिमा के साथ ही राजमाता स्व. श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण  उनके पोते जिला पंचायत उपाध्यक्ष  आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने किया। 

नगर पालिक निगम ने राजमाता स्व.  देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा की स्थापना का प्रस्ताव दिया था, जिस पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने यह इच्छा व्यक्त की थी कि स्व. महाराज  एमएस सिंहदेव की प्रतिमा के साथ ही राजमाता की प्रतिमा स्थापित की जाए।
 
राजमाता की जयंती पर आज नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का संदर्भ देते हुए कहा कि बड़े दाउ बोलते थे कि स्व. महाराज एवं स्व. राजमाता विवाह के उपरांत सदैव एक टीम के रूप में रहे, इसी रूप में गृहस्थ, राजनीति, रियासत के दायित्वों को पूरा किया। इस कारण उपमुख्यमंत्री को जब यह जानकारी हुई कि राजमाता की प्रतिमा स्थापित की जानी है तो उन्होंने सुझाव दिया कि प्रतिमा स्व. महाराज के वामहस्त में स्थापित हो। 

नगर पालिक निगम के सभापति अजय अग्रवाल ने पुराने पलों को याद करते हुए बताया कि, संयुक्त मध्यप्रदेश में भोपाल में सरगुजा हाउस का दरवाजा सभी सरगुजा वासियों के लिये खुला रहता था। सरगुजा वासियों की मदद के लिये यह नहीं देखा जाता था कि वे किसी राजनीतिक दल विशेष के हैं। वल्लभ भवन में प्रवेश के लिये सरगुजावासी होना ही  पर्याप्त परिचय था। स्व. महाराज एमएस सिंहदेव के साथ राजमाता स्व. श्रीमति देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की इस युगल प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम का संचालन महापौर अजय तिर्की ने किया। अनावरण के इस कार्यक्रम के सरगुजा राजपरिवार से श्रीमति त्रिशाला सिंहदेव एवं राजकुमारी ऐश्वर्या सिंहदेव भी उपस्थित थीं।

इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, सैयद अख्तर हुसैन, मधु दिक्षित, मो. इस्लाम, इंद्रजीत धंजल, राजू अग्रवाल, अनूप मेहता, गुरुप्रीत सिद्धू, राजनीश सिंह, अविनाश कुमार, मो. बाबर,चंद्रभूषण सिंह, पूणिमा सिंह, आलोक सिंह, निखिल विश्वकर्मा, निकी खान, शुभम जायसवाल, विकास केसरी, उत्तम राजवाडे, दिलिप धर, बबन सोनी, अशोक अग्रवाल,मो. अलि आदि कार्यकर्ता एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।    


अन्य पोस्ट