सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 4 जुलाई। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 22 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।
शहर के भगवानपुर स्थित क़ृषि महाविद्यालय छात्रावास परिसर के आस पास एवं अन्य मुख्य मार्गों पर असामजिक तत्वों एवं नशेडिय़ों द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन कर अभद्रता किये जाने की शिकायत सरगुजा पुलिस को प्राप्त हो रही थी, जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा द्वारा कृषि महाविद्यालय छात्रावास परिसर एवं आस पास के मुख्य मार्गों में असामाजिक गतिविधियों मे संलिप्त आसामजिक तत्वों एवं नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा छात्रावास परिसर एवं आस पास के प्रमुख मार्गों पर सार्वजानिक रूप से शराब का सेवन कर हो-हल्ला कर अभद्रता करने वाले 16 आसामजिक तत्वों को मौक़े से पकडक़र गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों द्वारा अपना नाम प्रभात लकड़ा (28) जोबाटिकरा आदर्शनगर थाना सीतापुर, अमित कुजूर (25) अजिरमा थाना गांधीनगर, ऐश्वर्या कुमार (26) श्यामनगर भटगांव, निलेश कुमार यादव (24) श्यामनगर सकलपुर, अजय विश्वकर्मा (40) नमनाकला अम्बिकापुर, अखिलेश (25) चोगोपारा जशपुर, संजय मिंज (28) नमनाकला, आशित एक्का (22) साडबाढ़ जंगलपारा, सकलत अली (24) बिलासपुर चौक, प्रकाश मिंज (21) साडबाढ़ जंगलपारा, दिलीप सिंह (27) कुंवरपुर लखनपुर, लालशंकर (27) नटकालो थाना लखनपुर,आलम राम (25) नमनाकला अम्बिकापुर,विक्की सरकार (23) डिगमा गांधीनगर, किसान सिंह (23) अजिरमा गांधीनगर, हरिपाल सिंह (19) अजिरमा गांधीनगर का होना बताये।
सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर 36(सी) आबकारी एक्ट एवं सी.आर.पी.सी. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम मे थाना मणिपुर द्वारा भी असामजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उदय कुमार उम्र 50 साल दर्रीपारा थाना मणीपुर, राहुल यादव उम्र 19 साल सा. केशवपुर थाना मणीपुर, सुरेन्द्र दास उम्र 30 साल सा. भाथूपारा थाना मणीपुर, सियंबर प्रसाद आईन उम्र 45 साल बरटीकरापारा थाना दरिमा,निक्की उर्फ तेजनाथ केरकेट्टा उम्र 30 लोधिमा सुन्दरपुर, सुधीर टोप्पो उम्र 48 साल सा. दर्रीपारा थाना मणीपुर को गिरफ्तार कर सी.आर.पी.सी. के तहत गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।