सरगुजा

छप्पर ठीक करते गिरा, मौत
03-Jul-2023 7:58 PM
छप्पर ठीक करते गिरा, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,3 जलाई।
बरसात के मौसम में परिवार को बचाने और घर को सुरक्षित करने के लिए छप्पर में चढक़र छानी छाते हुए लकड़ी टूट जाने पर जमीन पर गिरे ग्रामीण की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

कोरिया जिले के बंजारीडांड  खंडगवा निवासी बुधराम एक जुलाई की सुबह करीब 9 बजे बारिश को देखते हुए घर के छप्पर में चढक़र छानी छा रहा था।

बुधराम की पत्नी बसंती गोंड ने बताया कि छानी छाते हुए अचानक छत की लकड़ी टूट जाने पर बुधराम नीचे गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। एंबुलेंस की मदद से उसे बैकुंठपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। आज उपचार के दौरान उसकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।


अन्य पोस्ट