सरगुजा

हैंडपंप खराब, एक किमी दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण
25-Jun-2023 7:57 PM
हैंडपंप खराब, एक किमी दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लखनपुर, 25 जून।
लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुकुंदपुर के नवापारा में हैंडपंप खराब हो जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। सरपंच समेत ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि  जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि  पीएचई विभाग के मैकेनिक को सूचना देने के बाद भी झूठा दिलासा दिया जा रहा है कि आकर बना दिया जाएगा, लेकिन आज महीनों बीत जाने के बाद भी भीषण गर्मी की वजह से पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द हैंडपंप का मरम्मत कार्य कराया जाए ताकि पानी से निजात मिल सके। 

सरपंच सीमा सिंह, उर्मिला श्याम, रवीना, पूजा, रोहिणी, सुलोचना, कौशल्या बाई ने कहा कि जल्द से जल्द हैंडपंप का मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि हमें पानी की समस्या से निजात मिल सके। जल्द से जल्द मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट