सरगुजा
नदी किनारे दिखा 9 फीट लंबा अजगर, युवक ने पकड़ जंगल में छोड़ा
23-Jun-2023 8:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 23 जून। नदी किनारे अजगर को पकडऩे के बाद उसे बोरे में बंद करके जंगल की ओर ले जाकर में छोड़ दिया गया।
लखनपुर वार्ड क्रमांक 5 में शुक्रवार शाम 4 बजे खेल रहे बच्चों ने नदी किनारे अजगर देखा, जिसके बाद नगर निवासी बबलू राम के द्वारा हाथ से पकड़ कर मच्छरदानी जाली में बंद कर दिया।
बबलू राम ने बताया कि अजगर सांप की लंबाई लगभग 9 फीट है। नगरीय क्षेत्र में अजगर पकडऩे के सूचना मिलते ही काफी संख्या में नगरवासियों की देखने के लिए भीड़ जुट गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे