सरगुजा
कैबिनेट मंत्री अमरजीत के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों को बांटे फल
22-Jun-2023 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 22 जून। कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल का वितरण करते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया। इस दौरान उनके साथ सरपंच प्रयाग सिंह, उपसरपंच मुकेश सिंह,संतोष साहू,पार्षद अमित बारी, हितेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे