सरगुजा

प्रदेश सचिव शैलेंद्र ने बेलदगी में लोगों की सुनी समस्याएं
20-Jun-2023 8:07 PM
प्रदेश सचिव शैलेंद्र ने बेलदगी में लोगों की सुनी समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लखनपुर, 20 जून।
लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी घुई भवना में कांग्रेस के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने शैलेंद्र के सामने कई समस्याएं रखी। शैलेंद्र प्रताप ने विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास किया।

नल जल योजना के तहत घर घर पानी पहुंचाने की जो व्यवस्था थी उसमें ठेकेदार के  लापरवाही से कार्य पूर्ण नहीं करने के कारण आम नागरिकों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों के शिकायत को लेकर प्रदेश सचिव के द्वारा स्थल का निरीक्षण कर पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इनके जल योजना के तहत बनने वाले नल कनेक्शन को जल्द से जल्द घर में पहुंचाने की बात कही गई। इस दौरान  प्रिंस विश्वकर्मा,शशि,मुकेश कुमार,शंकर यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट