सरगुजा

ओबीसी जनगणना कराने सौंपा ज्ञापन
20-Jun-2023 7:49 PM
ओबीसी जनगणना कराने सौंपा ज्ञापन

लखनपुर, 20 जून। लखनपुर जिला सरगुजा छग में ओबीसी महासभा सरगुजा के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने ओबीसी जनगणना के ओबीसी के लिए अलग से कोड नंबर अंकित करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

इस संबंध में ओबीसी महासभा सरगुजा के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र ने बताया कि  काका कालेलकर आयोग, मंडल आयोग व मध्यप्रदेश रामजी महाजन आयोग द्वारा पिछड़ा वर्ग की जनगणना कराए जाने की अनुशंसा किया गया है, फिर भी आज तक पिछड़ा वर्ग का जनगणना नहीं किया जा रहा है। 

उन्होंने लखनपुर की  तहसीलदार गरिमा ठाकुर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग दिल्ली एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा।  

उल्लेखनीय है कि संविधान के अनुच्छेद 340 के परिपालन में गठित सभी आयोगों ने पिछड़ा वर्ग कि जनगणना करने का स्पष्ट अनुशंसा किया है।


अन्य पोस्ट