सरगुजा

हाईवा से दूसरी हाईवा टकराई, चालक से मारपीट, 6 साल बाद गिरफ्तार
19-Jun-2023 8:33 PM
हाईवा से दूसरी हाईवा टकराई, चालक  से मारपीट, 6 साल बाद गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,19 जून।
हाईवा से एक अन्य हाईवा वाहन हल्का सा टकराने के मामले में हाईवा चालक को जबरन बोलेरो में बैठाकर ले जाने एवं मारपीट करने वाले आरोपी को 6 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2017 में अपराध दर्ज हुआ था, आरोपी तब से अभी तक फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक  प्रार्थी गयासुद्दीन अंसारी कुलूडीह सनावल जिला बलरामपुर ने थाना उदयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जुलाई 17 को प्रार्थी अपने हाईवा वाहन में कोयला लोड कर कमलापुर साईडिंग जा रहा था, जो साल्ही मोड़ के पास प्रार्थी का हाईवा वाहन एक अन्य हाईवा वाहन से हल्का सा टकरा गया था। बाद में प्रार्थी अपना वाहन लेकर गुमगा की ओर आ रहा था, तभी अचानक एक सफेद बोलेरो द्वारा प्रार्थी के हाईवा को ओवरटेक कर सामने खड़ा करते हुए रास्ता रोककर कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को गाली गलौज देते हुए हाईवा से कैसे टक्कर मार दिए, कहकर मारपीट करते हुए जबरन अपने बोलेरो में बैठाकर चोटियां ले गए, वहां भी मारपीट किये। प्रार्थी मौका पाकर घटनास्थल से भाग गया एवं घटना की रिपोर्ट थाना उदयपुर में किया, प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में आरोपी वर्ष 2017 से अभी तक फरार चल रहे थे, मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे फरार आरोपियों का पत्तासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे. इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु. से.) अनुविभागिय अधिकारी पुलिस श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे एक विशेष टीम गठन कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

दौरान पता तलाश आरोपी के सम्बन्ध में मुखबिर तैनात किये गए थे। मामले के मुख्य आरोपी दिनेश शर्मा (41) अमरई परिसर बागसेवनिया जिला भोपाल मध्यप्रदेश के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा प्रार्थी हाईवा चालक के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है। 

इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी हैं, जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


अन्य पोस्ट