सरगुजा

स्पा सेंटर में दबिश, 4 युवतियां हिरासत में
16-Jun-2023 7:50 PM
स्पा सेंटर में दबिश,  4 युवतियां हिरासत में

   बिना अनुमति संचालन पर स्पा सेंटर सील   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,16 जून।
अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवधारी कॉलोनी रिंग रोड के पास संचालित स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर 4 युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  वहीं स्पा सेंटर को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि अंबिकापुर शहर में पिछले दिनों पुलिस ने आधा दर्जन स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई की थी, जिसमें वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर सील किया गया था। बावजूद इसके अंबिकापुर के शिवधारी कॉलोनी रिंग रोड स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य सहित बिना अनुमति के स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा था। जिस पर पुलिस टीम और नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को सील करने के साथ ही 4 युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है,  वहीं स्पा सेंटर को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट