सरगुजा

मजदूरी के पैसे को पत्नी ने किया खर्च, डंडे से पीटकर कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
15-Jun-2023 9:10 PM
मजदूरी के पैसे को पत्नी ने किया खर्च, डंडे से पीटकर कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,15 जून।
मजदूरी के पैसे को पत्नी ने खर्च कर दिया तो पति ने डंडे से पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालतीपुर के आश्रित गांव जंगलीजोबा में पहाड़ी कोरवा पति ने मजदूरी में मिली राशि 5 हजार के बारे में पत्नी से पूछा, लेकिन पत्नी के द्वारा जवाब नहीं दिए जाने पर पति नाराज हो गया और पति ने पत्नी पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह थाने पहुंचकर हत्या की आशंका की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि शरीर में चोट के निशान है,जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पति से पूछताछ की तो 35 वर्षीय शीतल कोरवा ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उसने शराब के नशे में लाठी-डडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। इधर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट