सरगुजा

एसपी ने बास्केटबॉल खिलाडिय़ों के साथ खेला मैच
29-May-2023 9:46 PM
एसपी ने बास्केटबॉल खिलाडिय़ों के साथ खेला मैच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 29 मई। सुबह गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में एसपी भावना गुप्ता मैच खेलने पहुंची।

भावना गुप्ता ने सरगुजा बास्केटबॉल खिलाडिय़ों के साथ मिलकर दो टीम बनाई और अपने में कप्तानी करते हुए, खेल भावना के साथ पूरे नियम  से मैच खेला, जिसमें कप्तान भावना गुप्ता की टीम 40 - 22 से विजय रही। यह मैच काफी रोमांचक रहा।

कप्तान भावना गुप्ता ने खिलाडिय़ों से मैच की बारीकियों पर चर्चा करते हुए, खेल का जीवन में महत्व व खेल से अपने को विचारों नियंत्रण रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि भविष्य मुझे जब भी मौका मिलेगा तो सरगुजा के बास्केटबॉल बालिकाओं के लिए कुछ करना चाहूंगी।

इस मैच में विशेष रूप से आईएएस ऑफिसर राहुल देव, सरगुजा एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह व सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के समस्त खिलाड़ी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट